From the archive
People associated with Almora

Photo credit
Almora · locality photograph · ArmouredCyborg · CC BY-SA 4.0 · Resized and converted to WebP; display cropping where needed. Derivatives remain CC BY-SA 4.0.aolaol · 2020-04-21
स्वामी विवेकानंद (12 जनवरी 1863 - 4 जुलाई 1902) ने अपने हिमालय प्रवास के समय अल्मोड़ा का तीन बार दौरा किया। उन्होंने शुद्ध अद्वैत वेदांत के अभ्यास और ध्यान के लिए उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्रों को उपयुक्त मानते थे।
गोविंद बल्लभ पंत (10 सितंबर 1887 - 7 मार्च 1961) प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, भारतरत्न से सम्मानित, उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और बाद में भारत के गृह मंत्री, ग्राम खूंट, अल्मोड़ा में पैदा हुए थे।
रवींद्रनाथ टैगोर (7 मई 1861 - 7 अगस्त 1941) ने अल्मोड़ा में समय बिताया और रामगढ़ में एक घर खरीदा, जहां वे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रहे।
जवाहरलाल नेहरू (14 नवंबर 1889 - 27 मई 1964) देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम के दौरान थोड़े समय के लिए अल्मोड़ा जेल में बंदी रहे थे।
सुमित्रानंदन पंत, (20 मई 1900 - 28 दिसंबर 1977) सबसे प्रसिद्ध आधुनिक हिंदी कवियों में से एक, कुमाऊँ की पहाड़ियों में एक अल्मोड़ा (कौसानी) में पैदा हुए थे।
सर रोनाल्ड रॉस, (13 मई 1857 - 16 सितम्बर 1932) मलेरिया परजीवी में अपनी खोज के लिए, भौतिक विज्ञान/ चिकित्सा के के लिए नोबेल पुरस्कार के विजेता का जन्म अल्मोड़ा में ही हुआ था।
भैरब दत्त पांडे, (17 मार्च 1917 - 4 अप्रैल 2009) भारत के पूर्व कैबिनेट सचिव और पश्चिम बंगाल, पंजाब के पूर्व राज्यपाल ने अल्मोड़ा में जन्म लिया ।
मुरली मनोहर जोशी, (5 जनवरी 1934) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, और एनडीए सरकार में भारत के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकें हैं। अल्मोड़ा सीट से दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी जी ने भी 1977 में जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।
मनोहर श्याम जोशी (9 अगस्त 1933, - 30 मार्च 2006) प्रख्यात हिंदी लेखक और भारतीय टीवी के सोप ओपेरा के अग्रणी गल्ली गाँव के अल्मोड़ा परिवार से थे।
स्वामी सत्यानन्द सरस्वती (25 दिसम्बर 1923 – 5 दिसम्बर 2009), संन्यासी, योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू थे। उन्होने अन्तरराष्ट्रीय योग फेलोशिप (1956) तथा बिहार योग विद्यालय (1963) की स्थापना की। उनकी 'आसन प्राणायाम मुद्राबन्ध' नामक पुस्तक विश्व प्रसिद्ध हैं, का जन्म अल्मोड़ा में ही हुआ था।
उदय शंकर (8 दिसंबर 1900 - 26 सितंबर 1977) विश्व प्रसिद्ध भारतीय नर्तक नर्तक और कोरियोग्राफर थे। राजस्थान के उदयपुर में पैदा हुए उदय शंकर चौधरी। 1938 में उन्होंने अल्मोड़ा से 3 किमी दूर सिमतोला में 'उदय शंकर इंडिया कल्चरल सेंटर' की स्थापना की। उदय शंकर जी की याद में स्थापित, उदयशंकर नाट्य अकादमी धारानौला- NTD मार्ग में देखी जा सकती है।
कामरेड पी0 सी0 जोशी, (14 अप्रैल 1907 – 9 नवंबर 1980) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के पहले अध्यक्ष का जन्म अल्मोड़ा में हुआ था।
जनरल बिपिन चंद्र जोशी, (5 दिसंबर 1935 – 19 नवंबर 1994) पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी (1935 - 19 नवंबर 1994) भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष (सीओएएस) थे, अल्मोड़ा जिले (तल्ला दनिया) के हैं।
एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी (4 जुलाई 1954) पूर्व नौसेनाध्यक्ष, एडमिरल, पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी, वाईएसएम, अल्मोड़ा से।
शिवानी, (गौरा पंत) (17 अक्टूबर 1923 - 21 मार्च 2003 ) लोकप्रिय हिंदी लेखिका अल्मोड़ा से थी।
बाबा हरि दास (हरि दत्त कर्नाटक 26 मार्च 1923 - 25 सितम्बर 2018) , जिन्हें हरिदास बाबा के नाम से भी जाना जाता है, अल्मोड़ा में पैदा हुए, एक मूक गुरु योगी, अमेरिका, कनाडा और भारत में कई शिक्षण परियोजनाओं के संस्थापक, मंदिरों के निर्माणकर्ता और धर्मग्रंथों के लेखक।
मोहन उप्रेती (1928 - 1997 ) मोहन उप्रेती एक भारतीय थिएटर निर्देशक, नाटककार और एक संगीत संगीतकार थे, जिन्हें भारतीय थिएटर संगीत में अग्रणी माना जाता है, मोहन उप्रेती का जन्म अल्मोड़ा में रानीधारा में हुआ।
नीलाम्बर पंत, (25 July 1931) भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं, इसरो के पूर्व उपाध्यक्ष और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित यह प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्मोड़ा से हैं।
हरीश रावत (27 अप्रैल 1948) का जन्म अल्मोड़ा जिले में रानीखेत के मोहनारी गाँव में हुआ। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की कर्मभूमि लम्बे समय तक अल्मोड़ा रही।
महेंद्र सिंह धोनी, (7 जुलाई 1981) प्रसिद्ध क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान की अल्मोड़ा में पैतृक जड़ें रही हैं।
प्रसून जोशी, (16 सितम्बर 1971) प्रसिद्ध लेखक, कवि-गीतकार, अल्मोड़ा से हैं। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ प्रसून McCann World के सीईओ भी हैं।
रूप दुर्गापाल, (15 अक्टूबर 1988) टेलीविजन अभिनेत्री, जो बालिका वधु, स्वरागिनी, गंगा और कई अन्य जैसे टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय हैं और अल्मोड़ा में पैदा हुई।
एकता बिष्ट (8 फ़रवरी 1986) एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह बाएं हाथ की स्पिनर गेंदबाज हैं। वह उत्तराखंड की पहली अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर हैं, अल्मोड़ा की रहने वाली हैं।
अल्मोड़ा से जुड़े अनेकों प्रसिद्ध व्यक्ति हैं, जिनका देश और दुनिया के लिए बड़ा योगदान हैं। इस पेज को नयी जानकारी के साथ अपडेट करते रहेंगे।
आप भी ऐसे लोगों के बारे में, उनके योगदान के बारे में जानकारी, हमें हमारे फेसबुक पेज अथवा फेसबुक ग्रुप अथवा ईमेल कर भेज सकते हैं। [email protected]
Login AlmoraOnilne.com with Facebook
पोस्ट के अपडेट पाने के लिए अल्मोड़ा ऑनलाइन Whatsapp से जुड़ें
Click here
AlmoraOnline