Category: Almora

अल्मोड़ा – चम्पानौला की यादों से भाग 2

चम्पा नौला में हमारे मकान की लोकेशन बहुत बढ़िया थी, भैरव मन्दिर के बगल से करीब सौ सीढ़ी उतर, नौले के बगल मे, ऊपर मिट्ठू दा का मकान और हमारा घर, नौले के बगल मे होने के कारण हम लोगो ने कभी पानी की तंगी नही झेली, गर्मियों में तो चम्पा नौला मे जैसे कौतिक […]

चितई गोलू देव के करें दर्शन

चितई गोलू देव के करें दर्शन उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में एक खूबसूरत स्थान है अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नैनीताल से लगभग 72 किलोमीटर और 2 घंटे का सफर तय कर आप अल्मोड़ा पहुँच सकते हैं। अल्मोड़ा नगर से निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम लगभग 85 किलोमीटर और निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर लगभग 110 किलोमीटर […]

अल्मोड़ा दो दशक पहले!

  तब लोग मिलन चौक में लाला बाजार से थाना बाजार तक तो लगभग  रोज ही घूम आते। अब भी शायद जाते हों। यह हैं अल्मोड़ा का मशहूर मिलन चौक, नाम के अनुरूप – यहाँ रोड के किनारे खड़े हो, मित्रो, परिचितों के मध्य अक्सर अनौपचारिक मीटिंग्स हुआ करती।   उस दिनों जब हम अपनी […]

नानतिन बाबा (एक अवतार पुरुष)

देवभूमि उत्तराखंड ने, अध्यात्म की तलाश में इस क्षेत्र में आये विभिन्न विभूतियों को आकर्षित किया है। क्योंकि इस देवभूमि के कण-कण में देवताओं का वास है। इस क्रम में सोमवारी बाबा, हैड़ाखान बाबा, नीब करौरी बाबा, नानतिन बाबा जैसे अद्भुत संतों ने इस धरा को अपनी कर्मभूमि बनाया और निःस्वार्थ रूप से क्षेत्र के […]

नंदा देवी कौतिक से नंदा देवी मेले तक

शाम को 4 बजे माँ का डोला उठता और नंदा देवी के जयकारो से सारा अल्मोड़ा गुंजाय मान हो जाता, डोले के दर्शन कर एक हाथ में बाजा एक में गुब्बारा लेकर पो पो बाजा बजाते और आँखों पर लाल पीला पन्नी वाला चश्मा लगाए घर वापसी होती और इंतजार पुनः प्रारंभ हो जाता अगले […]

मेरा स्कूल एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज (II)

पिछले भाग से आगे, पहला भाग पढ़ने के लिए क्लिक करें। आइये चलते हैं मेरे स्कूल की सैर पर मेरे साथ, कुछ पुरानी यादें ताज़ा करने, हो सकता है इसमें आपको अपनी  भी मिल जाये। मेरे  स्कूल  का कैंपस इतना भव्य और सुरम्य था कि अगर  आप सैर पर निकले तो आप यहाँ की  प्राकृतिक […]

मेरा स्कूल एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज (I)

मेरा शहर, एक छोटा और प्यारा सा मेरा अल्मोड़ा, मेरी यादों  का पिटारा जिसका नाम सुनते ही खुलने लगता है। पहाड़ो से, हरियाली से सजा हुआ मेरा अल्मोड़ा, जहाँ बस अब मेरी यादें ही बसती हैं, यादें जो शुरू होती  हैं  बचपन से और चल पड़ती हैं मेरे मन में बसने के लिए मेरी विदाई के […]